Thursday, December 15, 2016

अम्मा

6 दिसम्बर 2016 को अखबार की सुर्खी थी कि तमिलनाडू सूबे की वज़ीर-ए-आला जयललिता जी का हस्पताल में 75 दिन तक ज़िन्दगी मौत की लड़ाई लड़ते हुये दिल का दौरा पड़ने से इन्तकाल हो गया। लाखों लोग जो उनको एहतिराम से अम्मा कहते थे, सदमें में डूब गये। उनकी दुआ ज़िन्दगी का दरवाज़ा खटखटा कर वापिस लौट आई थी। ख़बरोें के मुताबिक हस्पताल का बिल 80 करोड़ रूपए बना।
ललिता जी का जन्म रियासते-ए-मैसूर में सन् 1948 में हुआ था। बाप बचपन में गुज़र गया तो उनकी परवरिश मां ने की। ललिता जी को छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना पड़ा। महज़ 17 साला उम्र में जनूब की फिल्मों में उनकी पहचान बन गई। उन्होंने100 से भी ज्यादा तमिल, तेलगू और कन्नड़ फिल्मों काम किया और अपने दौर की दूसरी अदाकारों से ज्यादा उज़रत ली। जनूब की फिल्मों उनके ज्यादातर हीरो थे, शिवाजी गणेशन, एन.टी.रामाराव, एम.जी.आर.वगैरह । बाॅलीबुड की एक फिल्म ’’इज्ज़त’’ में धमेन्द्र भी उनका हीरो रहा। उनकी तकरीबन 28 फिल्मों के हीरो एम.जी.आर. ही थे। वह उस दौरान सूबे के वज़ीर-ए-आला भी रहे। ललिता जी ने अपना सियासी कैरियर सन् 1982 में एम.जी.आर. की छत्तरछाया में शुरू किया।  दरअसल वह उनको अपना ’’सब कुछ’’ मानती थी। आहिस्ता-आहिस्ता वह उनकी महबूबा भी बन गई। एम.जी.आर. की मौत के बाद पार्टी के जानशीन की जद्दो जहद में उनकी बीवी जानकी को पछाड़ कर वह अन्ना डी.एम.के. की आला लीडर बन गई।
ललिता जी सन् 1991 में पहली बार सूबे की वजीर-ए-आला बनी। सियासी दौर के चलते उन पर रिश्वतखोरी और बईमानी के इल्ज़ाम भी लगे। आमदन से ज्यादा जायदाद के एक केस में बंगलौर की एक अदालत ने सन् 2014 में उनको कसूरवार करार देते हुये चार साला कैद और 100 करोड़ रूपया जुर्माने की सज़ा सुना दी। लिहाज़ा उनको इस्तेफा देना पड़ा। बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट से बरी होने के बाद वह फिर वज़ीरे-ए-आला बन गई। तकरीबन 30 साल तक वह जनूबी भारत की सियास्त पर छाई रही। मरने के बाद उनको एम.जी.आर. के पास ही दफनाया गया। ललिता जी ने 114 करोड़ रूपए की जायदाद छोड़ी। मगर उनकी वसीयत के बारे अभी कुछ पता नही चला। ऐसी खूबसुरत व कामयाब अदाकारा और आला सियासी लीडर की कुण्डली दिलचस्पी का सबब होगी।

मेरी नज़र में जो उनकी कुण्डली गुज़री वह इस तरह हैः




जन्म कुण्डली के केन्द्र में दो ग्रह। चन्द्र मंगल खाना नम्बर 3, सूरज बुध खाना नम्बर 9 और केतु खाना नम्बर 5 से उनका कैरियर परवान चढ़ा। बृहस्पत शादी में रूकावट मगर शुक्र ने शनि से मिलकर अपना फल दिया। मिर्ज़ा हल्का सारंगी भारी जो दूसरे के मर्द को निकाल कर ले जावे जो उसने कर दिखाया। वह अपने महबूब की बिन ब्याही बीवी बनी। राहु खाना न0 11 मन्दा जिसने उनको अदालत और जेल दिखाई। वर्षफल में शुक्र और पापी टोला मन्दा और खाना न0 3 खाली। नतीजा नक्कारा-ए-कूच बज उठा और ललिता जी दुनिया-ए-फानी से विदा हो गई। मगर उम्दा ग्रहों की बजह से मौत के बाद भी उनको बहुत एहतिराम मिला। सूबे की हकूमत में मर्कज़ी हकूमत से उनके लिए भारत रतन की मांग की है। समझदार के लिए इशारा ही काफी  और नकलचीन से  बस मुआफी।

Thursday, December 1, 2016

शुक्र-राहू

शुक्र-राहू मुश्तरका होने पर फूल तो होंगे मगर फल न होगा। शुक्र की गाये , राहू के हाथी से परेशान ही होगी। जनूबी दरवाजे वाले मकान का साथ हो ता शुक्र का फल मन्दा ही होगा। लाल किताव में शुक्र को औरत और दौलत  कहा गया है। इस लिए राहु का मन्दा असर औरत, दौलत या दोनो पर होगा। शुक्र की दूसरी अशिया भी मन्दे असर से बरी न होगी।
दोनो मुश्तरका के वक्त राहु की मन्दी निशानी नाखुन से शुरु होगी। ऐसा मर्द, औरत अपने नाखुन कटवाने की वज़ाए बड़ा कर उन पर रंग वगैरा करने का शौकीन होगा या राहू शनि की एजंसी में रहने की कोशिश करेगा यानी चमकीले शानदार सुरमें, आंखों की मश्क से वातों का फैसला कर लेना आम होगा। जिसका नतीजा राहू का राजधानी या ऐसे प्राणी की 43 साला उमर तक उसके लिए ज़माने में हर तरफ कड़वे धुऐं के बादल खड़े कर देगा। जिसकी वजह से रात की नींद अमूमन हराम होगी। चन्द्र और शुक्र दोनो का मुश्तरका उपाओ यानी दूध में मक्खन या नारियल का दान मुबारक होगा। औरत के दाऐं हिस्से पर चांदी का छल्ला नेक असर देगा । मिसाल के तौर पर नीचे दी गई कुंडलियां दिलचस्पी का सबव होंगी।

                                                             जन्मः  6-5-1969


जन्म 29.10.1977


दोनो कुंडलियांे में शुक्र-राहु मुश्तरका है। साथ में सूरज ग्रहण भी है। पहला कारोबारी तो दूसरा मुलाज़िम है। दोनो शादी शुदा हैं । पहली कुंडली में खाना ऐ औलाद रौशन है तो दूसरी कुंडली में फक्त रौशनी पड़ रही है। दोनो को 45 साला उमर तक कोई न कोई तंगी रहे और मेहनत करनी पड़े । मगर 48 साला उमर तक हालात बदल जावें। 50 साला उमर में वृहस्पत खड़ा हो जावे और हालात वेहतर हो जावें । वैसे दोनो की लाल किताब में दिलचस्पी है। पहली कुंडली के लिए खाना न. 4, 8, 9 और दूसरी कुंडली के लिए खाना न. 1, 2 के ग्रहों का उपाओ मददगार होगा। समझदार के लिए इशारा ही काफी है और नकलचीन से बस मुआफ़ी।

Monday, October 10, 2016

यादें

साहिर लुधियानवी का एक शेयर है, ’’दुनिया ने तजुरवातों हवादिस की शक्ल में, जो कुछ दिया है मुझको लौटा रहा हूं मैं’’। ज़िन्दगी के तजुर्बे आदमी के दिल पर छाप छोड़ ही जाते हैं। पण्डित जी के इन्तकाल के बाद मैं लाल किताब के किसी जोतिशी की तलाश करने लगा। वैसे पण्डित जी की कमी कोई पूरी तो नही कर सकता था लेकिन तबादला-ए-ख्यालात के लिए कोई समझदार मिल जाये तो अच्छा। लिहाज़ा मैने शहर के जोतिश प्रेमियों से मिलना जुलना शुरू कर दिया। एक दिन किसी ने बताया कि शहर में एक बुड्ढा जोतिशी है। उसके पास कोई लाल पीली किताब है। जिससे वह लोगों को मूर्ख बनाता है। मैं चुपचाप सुनता रहा। बाद में मैने उस से जोतिशी अता-पता पूछ लिया। लोग उसे ज्ञानी जी कहकर बुलाते थे।
एक दिन मैं ज्ञानी जी के घर पहुंच गया। वह किसी का टेवा देख रहे थे। जब टेवे वाला चला गया तो उन्होंने मेरे आने की वजह पूछी। मैने बताया कि लाल किताब मझे आप के पास ले आई है। कुछ देर किताब की बातें होती रहीं। जब मैं वापिस आने के लिए उठा तो उन्होंने कहा कि आप आते रहिएगा। इस तरह मैं उनके पास आने जाने लगा। एक दिन वो भी मेेरे घर आये और उन्होंने मेरी किताब भी देखी। वक्त के चलते उनसे दोस्ती हो गई। इतवार को मैं एक आध घण्टा उनके साथ बिताने लगा। अक्सर लाल किताब के किसी न किसी पहलू पर बात हो जाती थी। ज्ञानी जी भी मेरी तरह पण्डित जी को अपना रहबर मानते थे। हालांकि वह पण्डित जी से कभी मिले न थे। वह ज्यादा पढ़े लिखे तो न थे पर लाल किताब पर उनकी पकड़ थी जिसकी वजह शायद उनका शौक और उर्दू ज़ुबान की जानकारी थी। शहर के कई जोतिशी लोग उनकी बुराई करते थे। मगर मैंने उनको किसी की बुराई करते नही देखा। ऐसी बात वह हंसकर टाल देते थे। सात-आठ बरस कब गुज़र गये, पता ही न चला।
एक दिन जब मैं ज्ञानी जी के घर पहुंचा तो वह किसी सोच में डूबे हुये थे। मैंने बातचीत शुरू की। उन्होंने कहा, ’’मेरे लिए कोई काम बताओ। अब मेरे पास ज्यादा समय नही रहा’’। उनकी बात सुनकर मैं हैरान रह गया। कुछ महीने बाद ही अचानक उनका इन्तकाल हो गया। शायद उनको अपनी मौत का अन्दाज़ा हो गया था। यह सन् 1989 की बात है। ज्ञानी जी की कुण्डली दिलचस्पी का सबब होगी।
                                        जन्मः  18-6-1920




उनकी शुरू की ज़िन्दगी में तो मेहनत मुशकत ही रही। मगर 50 साला उम्र तक वह एक कामयाब जोतिशी बन गये थे। दौलत और शोहरत का साथ था। अख़बार में जोतिश पर माहवार मजमून भी लिखा करते थे। अंग्रेज़ आलिम बेकन के मुताबिक लिखना आदमी को मुकम्मल बना देता है। ज्ञानी जी एक मुकम्मल आदमी थे। उनकी कामयाबी का राज़ मेहनत ही था। मगर आज मेहनत का ज़माना नही रहा। अब तो नकल और नकली किताबों से काम चल जाता है।

Wednesday, August 3, 2016

विजय माल्या

विजय माल्या जी का जन्म एक अमीर परिवार में हुआ। उनके वालिद कई कम्पनियों के मालिक गिने जाते थे। उनके इन्तकाल के बाद सन् 1983 में विजय जी गरूप कम्पनियों के सदर बने। उनके दौर में कारोबार में काफी तरक्की हुई। कुछ और कम्पनियां भी गरूप से जुड़ीं। उनका कारोबार यू.बी. गरूप के नाम से मशहूर हुआ। ज्यादातर शराब की कम्पनियां होने की वजह से उनको लिकर बैरन भी कहा गया। सन् 1986 में उनकी मुलाकात एक हवा सुन्दरी से हुई। जिससे उन्होंने शादी कर ली। सन् 1987 में एक औलाद भी हुई मगर कुछ अर्से बाद उससे तलाक हो गया। खैर वक्त बदला सन् 1993 में उन्होंने दूसरी शादी दो बच्चों की मां से की। इस दौरान कामकाज में तरक्की होती गई।
सन् 2005 में उन्होंने हवाई जहाज़ों की कम्पनी किंग फिशर को गरूप में शामिल किया। मगर वह उनको रास न आई और 2013 तक आते आते उसकी हवा निकल गई। जिसका मन्दा असर पूरे गरूप पर हुआ। मुल्क के 17 बैंक भी अपने कर्ज़े का तकाज़ा करने लगे। कर्ज़ा वसूली के लिए बैंकों ने कानूनी कारवाई शुरू कर दी। अदालत में उनके खिलाफ वारण्ट गिरफ्तारी जारी कर दिया। मगर विजय जी पहले ही मुल्क से हवा हो चुके थे। वह राज्य सभा के मैंबर भी थे। लिहाज़ा उन्होंने इंग्लैण्ड से अपना इस्तीफा भेज दिया। बैंको का 9,000 करोड़ रूपया हवा में लटक गया और अदालत ने उनको पी0 ओ0 (भगौड़ा) करार दे दिया। अच्छे दौर के सुल्तान के बुरे दिन आ गये। यह सब कैसे हो गया और क्यों हुआ ? इसके लिए उनकी कुण्डली का जायज़ा लेना होगा। नैट पर जो उनकी कुण्डली मिली वह इस तरह है।


किस्मत के घर खाना नम्बर 9 में मंगल, बज़ुर्गों से चलता आया शाही तख़्त जन्म से ही तैयार हो जावे और 28 सालां उम्र में खुद मानिंद राजा, एक गिनती का आदमी। खाना नम्बर 11 से रंगीन मिजाज़ी। कुण्डली में तकरीबन सब ग्रह अच्छे हैं मगर बृहस्पत रद्दी ही होगा। जब तक सनीचर के मुताल्लिका कारोबार किया तो सब ठीक ठाक रहा मगर बृहस्पत के दूसरे दौर यानि 50 साला उम्र में जब उन्होंने हवाई कम्पनी शुरू की तो बृहस्पत की मन्दी हवा चलने लगी जो काफी कुछ उड़ा के ले गई। ’’आता है याद मुझको गुज़रा हुआ ज़माना, ज़ाहिल बना वही जो था माहिरे ज़माना।’’ अब सवाल यह है कि क्या ऐसे हालात में विजय जी उभर पायेंगे ?
अच्छे ग्रह मदद तो कर रहे हैं मगर मन्दे ग्रहों का उपाय कर लेना ही बेहतर होगा। समझदार के लिए इशारा ही काफी और नकलचीन से बस मुआफी।

Tuesday, June 21, 2016

पाताल

’’पाताल खाली घर जब तक रहता, नेक असर कुल देता हो।
 दूजे  बैठे  की  पहली  अवस्था,  असर छटे पर होता हो।।’’

कुण्डली के खाना नम्बर 6 को लाल किताब में पाताल की दुनिया कहा गया है। यह दुनियावी जड़, रहम का खज़ाना और खुफिया मददगार भी है। इस घर का मालिक ग्रह बुध व केतु है। रफ्तार गुफतार, मां-बाप या औलाद के ज़रिए बन जाने वाले रिश्तेदार, जिसका रिश्तेदारी ताल्लुक खुद कुण्डली वाले के ताल्लुक के बगैर होवे। इन्सान खुद इस ग्रह का है, चेहरा व पैशानी का हालत, बुध की चीज़े, हमदर्दी फोकी, मामू, लड़की, दुश्मन, फूल की खुश्बू या बदबू, फोका पानी, हाथ के नाखून का हाल, मकान के इर्द गिर्द की चीज़ें, आम रिश्तेदारी, सुभाओ, लड़के का सुख, खुसरा, सुथरा, केतु की चीज़ें, हमदर्दी सच्ची, खालिस खटाई, बुध केतु, मुश्तर्का का हाल, नाक व माथा, परिन्दे, शुमाल, नानका घर, आम वर्ताव व साहूकारा, साग सब्ज़ी, फल फूल, नेकी फलना फूलना, जिस्मानी ताकत मुताल्लिका सूरज, मरने के बाद बाकी रहे हुओं का हाल, केतु की चीज़ें, ज़ायका, गैबी कारोबार में अन्दरूनी अक्ल, नकारा खलक, जाती बिमारी का अर्सा, खासियत रूहानी जिस्मानी व दिमागी, सफर खुश्की, पाताल, ख्वाब, रिश्तेदारों से पाई हुईं चीज़ें, बुध केतु जैसे हों वैसा ही हाल होगा। मंगल सनिचर राशि फल का होगा। यह सहन है नम्बर 12 का और सहन का मुन्सिफ राहु होगा। सब्ज़ चितकबरा बुध केतु, बुध का उत्तम फल। केतु खुद केतु की चीज़ों पर मन्दा मगर दूसरों पर अच्छा। अगर बुध भी साथ हो तो केतु खुद केतु की चीज़ों व दूसरों पर मन्दा होगा मगर बुध का असर बुध की चीज़ों पर नेक होगा। खाना नम्बर 2 व 6 का फैसला खाना नम्बर 8 को साथ लेकर होगा।
खाना नम्बर 6 खाली हो तो नम्बर 2 और 12 के ग्रह दोनों ही तरफ के सवाये हुये होंगे। इसलिए अगर खाना नम्बर 2 और नम्बर 12 में अच्छे ग्रह हों तो, खाना नम्बर 6 को जगा लेना मददगार होगा। बुध व केतु इस घर या नम्बर 8 में बैठे हुये ग्रहों की मियाद तक मन्दे होंगे। खाना नम्बर 6 में ऊँच माने गये ग्रह बुध और राहु कभी मन्दे न होंगे। मिसाल के तौर पर नीचे दी हुई कुण्डली दिलचस्पी का सबब होगी।



 खाना नम्बर 6 में चार ग्रह मन्दे और खाना नम्बर 8 में   भी मन्दा ग्रह। ज़िन्दगी बेवफा हो गई।  बाप का अच्छा खासा कारोबार मगर कुण्डली वाले के लिए कुछ खास नही हालांकि कुंडली वाला अकेला वेटा है। पहली शादी खराब हो गई। दूसरी शादी का नतीजा भी मन्दा ही निकला। बीवी बिमार रहती है। घर का काम, बच्चों की देखभाल फिर रोज़ी रोटी के लिए बाप की नौकरी भी बजानी पड़ती है। यह सिलसिला 8 साल चलेगा। समझदार के लिए इशारा ही काफी और नकलचीन से बस मुआफी।

Wednesday, May 18, 2016

ग्रह खेल-2

ग्रहों का खेल भी अजीब है। अगर कुण्डली में ग्रह अच्छे हों तो ज़िन्दगी अच्छी गुज़र जाती है। अगर ग्रह ठीक ठाक हों तो ज़िन्दगी ठीक-ठाक गुज़र जाती है। अगर ग्रह कहीं मन्दे हों तो ज़िन्दगी खाना पूरी ही बनके रह जाती है। ऐसी ही एक कुण्डली पिछले दिनों मेरी नज़र से गुज़री जो इस तरह है।



 खाना नम्बर 1 का मन्दा असर खाना नम्बर 6 और 7 पर। खाना नम्बर 10 में चन्द्र ग्रहण और खाना नम्बर 6 में सूरज ग्रहण। बाकी बचा खाना नम्बर 9 का मंगल जिसने मंगल गीत तो गाये पर कुशल मंगल न हुआ। कुल मिलाकर कुण्डली में ज्यादातर ग्रह मन्दे। नतीजा तालीम काम न आई। कामकाज चला नही। शादी हुई पर औलाद न हुई।  ग्रह लक्ष्मी तो आई पर धन लक्ष्मी न आई। कई उल्टे सीधे उपाय किये गये पर नतीजा कुछ न निकला।
अब उम्र 40 साल हो गई है। ज़िन्दगी जैसे तैसे गुज़र रही है। अब ग्रहों को तो बदला नही जा सकता। हां ग्रह चाल दुरूस्त करके फायदा लिया जा सकता है। मगर यह दुरूस्ती (असली) लाल किताब के मुताबिक ही होगी। वर्ना कुछ कहना मुनासिब न होगा। ज़िन्दगी ग्रह खेल है, कल भी ग्रह खेल थी, आज भी ग्रह खेल है।

Monday, March 28, 2016

किरन बेदी

इण्डियन पुलिस सर्विस में शामिल होने वाली पहली खातून किरन बेदी, तीन बहनों की बहन अमृतसर में पली बढ़ी। पढ़ाई लिखाई के साथ साथ इनको टैनिस खेलने का शौक भी था। सन् 1970 में एम.ए.पास करने के बाद कालेज में पढ़ाना शुरू किया। सन् 1972 में आई.पी.एस. बनी। टैनिस खेलते खेलते इनकी शादी टैनिस के एक खिलाड़ी से हो गई। सन् 1975 में एक बेटी भी पैदा हुई। पिछले साल उनकी जो कुण्डली मेरी नज़र से गुज़री, वह इस तरह है।



किस्मत का हाल रंग बिरंगा। लम्बी उम्र, हिम्मत का साथ और रिज़क की कोई कमी नही। आलाह सरकारी नौकरी मगर बुध का भरोसा नही। जाती किस्मत का असर अपनी औलाद के ज़रिए। इज्जत, दौलत और शोहरत का साथ मगर मन्दे वक्त में कोई मददगार नही। मिर्जा  हलका सारंगी भारी मगर अब सारंगी हल्की मिर्जा भारी होगा। कुल मिलाकर एक बहादुर की तरह उम्दा जि़न्दगी।
औरत होते हुए भी किरन बेदी जी ने बड़ी हिम्मत से पुलिस की नौकरी की। रूल असूल की पक्की। दिल्ली में जब ट्रैफिक पुलिस में तैनात थी तो वज़ीरे-ए-आज़म की गाड़ी गलत पार्किंग से उठवा ली थी। लिहाज़ा कुछ लोगों ने इनको क्रेन बेदी भी कहा। इसी तरह कुछ और तनाज़े मसलन् वकीलों की हड़ताल, तिहाड़ जेल, गोआ, मिज़ोरम और चण्डीगढ़ की पोस्टिंग को लेकर भी हुए। नौकरी के दौरान इनको कई ईनाम और तमगे भी मिले मगर अपनी कामयाबी का टैक्स भी देना पड़ा। सन् 2007 में दिल्ली के पुलिस कमिशनर की पोस्टिंग को लेकर तनाज़ा हुआ। सरकार ने जब उनसे जूनियर अफसर को इस पोस्ट पर तैनात किया तो किरन बेदी जी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
कुछ साल बाद सियासत  दिलचस्पी में हो गई। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और सन् 2015 के दिल्ली असैम्बली के इन्तख़ाब में कूद पड़ी। हालांकि पार्टी में इनको मुख्यमन्त्री का उम्मीदवार बना दिया था मगर इन्तख़ाब में हार जाने की वजह से नतीजा कुछ न निकला।
किरन बेदी जी के वर्षफल पर नज़रसानी करें तो खाना नम्बर 9 का बुध खाना नम्बर 11 में चला गया और खाना नम्बर 8 का राहु वर्षफल में खाना नम्बर 8 में मन्दा जिसने बृहस्पत को भी खराब कर दिया। बुध को भी जब मौका मिला तो उसने शरारत कर दी। ’’अजब भूल भुलैय्या ज़बानी तमाशा, दिखाते बहरूपी बिस्तर ही ले भागा।’’ समझदार के लिए इशारा ही काफी और नकलचीन से बस मुआफी।

Saturday, February 20, 2016

दिलीप कुमार

युसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसम्बर 1922 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ। उनके वालिद फलों का कारोबार किया करते थे। उनकी शुरू की जि़न्दगी तंगी में ही गुज़री। रोज़ी रोटी के लिए वह पुणे में एक कंटीन में काम करने लगे। वहीं पर उस दौर की मशहूर फिल्मी अदाकारा देविका रानी ने उनको देखा और युसुफ खान से दिलीप कुमार बना दिया। उनकी पहली फिल्म ’’ज्वार भाटा’’ सन् 1944 में  बनी। जो फ्लाप ही रही। कुछ फिल्मों के बाद सन् 1955 में देवदास फिल्म से वह फिल्मी दुनिया में कायम हो गये और ट्रैजिडी किंग कहलाये। सन् 1960 में  मुगल-ए-आज़म फिल्म बनी जिसने कई रिकार्ड तोड़ दिये। लिहाज़ा दिलीप साहिब बालीवुड के अदाकार-ए-आज़म बन गये। इसके बाद उनकी कई मकबूल फिल्में बनी और उनको फिल्मी दुनिया का बेताज बादशाह कहा जाने लगा।
उनकी कुछ अहम फिल्में दाग, आन, नया दौर, कोहिनूर, गंगा-जमुना, मधुमती, लीडर, दिल दिया दर्द लिया, संघर्ष, दास्तान, राम और श्याम, आदमी वगैरह और फिर बाद में क्रान्ति, शक्ति, विधाता, कर्मा वगैरह भी आईं। उनकी आखिरी फिल्म सन् 1998 किला थी। फिल्मी सफर के चलते उनको कई फिल्मी और कौमी एवार्ड मिले।
दिलीप साहिब की शादी सन् 1966 में अदाकारा सायरा बानो से हुई।  शादी के वक्त दिलीप साहिब की उम्र 44 साल और सायरा की उम्र 22 साल थी। सायरा से एक मुर्दा औलाद भी हुई। बाद में सन् 1980 में उन्होने दूसरी शादी भी की जो तलाक पर ख़त्म हो गई। इसमें कोई शक नही कि दिलीप साहिब अपने दौर के सबसे बड़े बालीवुड अदाकार हैं। वह अपने वक्त में सबसे ज्यादा उजरत लिया करते थे। उनकी जो कुण्डली मेरी नज़र से गुज़री वह इस तरह है मगर कहां तक सही है, यह कहना मुश्किल है।


 ग्रहों के मुतबिक जन्म बड़े परिवार में होवे और उम्र का साथ लम्बा चले। अपनी 22 साला उम्र से जाति कमाई शुरू हो जावे फिर 34 साला उम्र से बहुत तरक्की करे और इज्ज़त, दौलत व शोहरत उनका पीछा करे। मगर बुध का खाली चक्कर सूरज की मदद लेकर शुक्र को खराब करे और केतु नीच जिसका असर उनकी गृहस्ति हालत पर होवे। लिहाज़ा शादी में काफी देर हो गई। औलाद भी हुई तो बुढापे में वह भी मुर्दा। फिर दूसरी शादी बेमाना ही निकली। ज्यादा कुछ कहना ठीक न होगा। समझदार के लिए इशारा ही काफी और नकलचीन से बस मुआफ़ी। 

Tuesday, January 19, 2016

चन्द्र-शनि

"पहाड़ शनि मैदान चन्द्र का, कोहसार समन्द्र बनता हो, 
 एक  भला  तो  दूसरा मन्दा, मौत  बहाने घड़ता हो।’’
दोनों मुश्तर्का में अन्धा घोड़ा या दरिया में बहता हुआ मकान, एक भला तो दूसरा मन्दा होगा। इस तरह दोनों का फल ख़राब होगा। दोनों 44 सालां उम्र तक मुश्तर्का होंगे और मस्नूई नीच केतु का असर होगा। जहां सनीचर का असर उम्दा होगा, उसमें 1/3 चन्द्र का मन्दा फल होगा। जहां चन्द्र उम्दा होगा वहां सनीचर का बुरा असर साथ होगा। दूध में ज़हर, माली हालत के लिये खाना नम्बर 10 का फल लेंगे। ख्वाह दोनो किसी भी घर में इकट्ठे बैठे हों।
इन्सानी दिल (चन्द्र) औरत की शरारती आंख की लहर या इशारा और गेसू, सनीचर के कामों से ही मौत ढूंढता फिरे। इश्क बाइसे तबाही होगा। उसका धन औरत खानदान (ससुराल) या दूसरे यार दोस्त और गैर हकीकी भाई बन्दो के काम आवे।
जब कभी चन्द्र के दुश्मन ग्रह तख्त पर आवें  चोरी या धन हानि होगी। सनीचर के काम, रिश्तेदार या अशिया मुताल्लिका सनीचर दुख का सबब होंगे। स्याह मुंह बदनाम करने वाली माया होगी यानि उसका खालिस चांदी का रूपया हर तरह से खोटा और स्याह, बदनामी की वजह होगा। उसके ठण्डे मीठे पानी के कुंए में काली स्याह ज़हर मिली हुई होगी। सनीचर के मकान आराम देने के बजाये दुख का बहाना होंगे। सनीचर की उदासी और वैराग दिल को शान्ति देने की बजाये उल्टा उसको जलाते होंगे। अगर चन्द्र उम्दा धन तो सनीचर ऐसा मन्दा ख़जानची होगा जो ज़रूरत के वक्त मालिक को रूपया निकालने न देगा या ऐसे टेवे वाले की अपनी कमाई अपने काम न आयेगी। स्याह मुंह बदनाम करने वाली माया का मालिक होगा। सनीचर या चन्द्र की दो रंगी अशिया बृहस्पत और केतु के जानदार और बेजान चीज़ों का फल मन्दा करेगी।
ऐसी हालत में सांप को दूध पिलाना मुबारक होगा। चन्द्र ग्रहण के वक्त सनीचर की अशिया चलते पानी, नदी या दरिया में बहाना मददगार होगा। दोनो ग्रहों की बाहमी मन्दी हालत, राहु के बचाव के लिए सूरज का उपाओ मददगार होगा। मगर कुण्डली के बाकी ग्रहों को भी देख लेना बेहतर होगा। मिसाल के तौर पर एक आदमी की कुण्डली जो दिलचस्पी का सबब होगी।

चन्द्र शनि मुश्तर्का खाना नम्बर 1 मस्नुई केतु बना मगर नीच। कुण्डली वाले का जद्दी मकान को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ और अदालत तक पहुंचा। फिर घर को तोड़ फोड़ कर दोबारा बनाना पड़ा। घर में एक बार चोरी भी हुई। बेटा पैदा होने के बाद रीढ़ की हड्डी की तकलीफ शुरू हुई। लिहाज़ा बिस्तर पर आ गये और साल बाद आप्रेशन करवाना पड़ा। बेटा भी ठीक नही केतु नीच का असर। इसलिए उसकी पढ़ाई लिखाई न हो सकी। उसको सहारे की ज़रूरत है। अब वह बड़ा हो गया है और कुण्डली वाला बूढ़ा हो गया। चन्द्र शनि मुश्तर्का का मन्दा असर साफ ज़ाहिर है। समझदार के लिए इशारा ही काफी और नकलचीन से बस माफी।