Tuesday, June 21, 2016

पाताल

’’पाताल खाली घर जब तक रहता, नेक असर कुल देता हो।
 दूजे  बैठे  की  पहली  अवस्था,  असर छटे पर होता हो।।’’

कुण्डली के खाना नम्बर 6 को लाल किताब में पाताल की दुनिया कहा गया है। यह दुनियावी जड़, रहम का खज़ाना और खुफिया मददगार भी है। इस घर का मालिक ग्रह बुध व केतु है। रफ्तार गुफतार, मां-बाप या औलाद के ज़रिए बन जाने वाले रिश्तेदार, जिसका रिश्तेदारी ताल्लुक खुद कुण्डली वाले के ताल्लुक के बगैर होवे। इन्सान खुद इस ग्रह का है, चेहरा व पैशानी का हालत, बुध की चीज़े, हमदर्दी फोकी, मामू, लड़की, दुश्मन, फूल की खुश्बू या बदबू, फोका पानी, हाथ के नाखून का हाल, मकान के इर्द गिर्द की चीज़ें, आम रिश्तेदारी, सुभाओ, लड़के का सुख, खुसरा, सुथरा, केतु की चीज़ें, हमदर्दी सच्ची, खालिस खटाई, बुध केतु, मुश्तर्का का हाल, नाक व माथा, परिन्दे, शुमाल, नानका घर, आम वर्ताव व साहूकारा, साग सब्ज़ी, फल फूल, नेकी फलना फूलना, जिस्मानी ताकत मुताल्लिका सूरज, मरने के बाद बाकी रहे हुओं का हाल, केतु की चीज़ें, ज़ायका, गैबी कारोबार में अन्दरूनी अक्ल, नकारा खलक, जाती बिमारी का अर्सा, खासियत रूहानी जिस्मानी व दिमागी, सफर खुश्की, पाताल, ख्वाब, रिश्तेदारों से पाई हुईं चीज़ें, बुध केतु जैसे हों वैसा ही हाल होगा। मंगल सनिचर राशि फल का होगा। यह सहन है नम्बर 12 का और सहन का मुन्सिफ राहु होगा। सब्ज़ चितकबरा बुध केतु, बुध का उत्तम फल। केतु खुद केतु की चीज़ों पर मन्दा मगर दूसरों पर अच्छा। अगर बुध भी साथ हो तो केतु खुद केतु की चीज़ों व दूसरों पर मन्दा होगा मगर बुध का असर बुध की चीज़ों पर नेक होगा। खाना नम्बर 2 व 6 का फैसला खाना नम्बर 8 को साथ लेकर होगा।
खाना नम्बर 6 खाली हो तो नम्बर 2 और 12 के ग्रह दोनों ही तरफ के सवाये हुये होंगे। इसलिए अगर खाना नम्बर 2 और नम्बर 12 में अच्छे ग्रह हों तो, खाना नम्बर 6 को जगा लेना मददगार होगा। बुध व केतु इस घर या नम्बर 8 में बैठे हुये ग्रहों की मियाद तक मन्दे होंगे। खाना नम्बर 6 में ऊँच माने गये ग्रह बुध और राहु कभी मन्दे न होंगे। मिसाल के तौर पर नीचे दी हुई कुण्डली दिलचस्पी का सबब होगी।



 खाना नम्बर 6 में चार ग्रह मन्दे और खाना नम्बर 8 में   भी मन्दा ग्रह। ज़िन्दगी बेवफा हो गई।  बाप का अच्छा खासा कारोबार मगर कुण्डली वाले के लिए कुछ खास नही हालांकि कुंडली वाला अकेला वेटा है। पहली शादी खराब हो गई। दूसरी शादी का नतीजा भी मन्दा ही निकला। बीवी बिमार रहती है। घर का काम, बच्चों की देखभाल फिर रोज़ी रोटी के लिए बाप की नौकरी भी बजानी पड़ती है। यह सिलसिला 8 साल चलेगा। समझदार के लिए इशारा ही काफी और नकलचीन से बस मुआफी।