Tuesday, January 3, 2012

देव आनन्द

''मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया,

हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया''


देव साहिब ने ज़िन्दगी का साथ बाखूबी निभाया। साहिर की यह गज़ल''हम दोनों'' फिल्म में देव साहिब पर फिलमाई गई थी। बालीबुड की शायद पहली फिल्म जिसमें हीरो का डबल रोल था। देव साहिब ने अपना फिल्मी सफर सन् 1946 से शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नही देखा। वह ज़िन्दगी के आखीर तक फिल्मी दुनियां में सरगरम रहे। तकरीबन 115 फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्में हिट रही। कुछ फलाप भी र्हुईं पर सफर जारी रहा। गाईड फिल्म तो संग मील साबित हुई । वह सदाबहार हीरो के तौर पर मशहूर हुए। उनको कई अवार्ड भी मिले। फिल्मी दुनिया में उनके सितारे चमकते रहे।


                                  जन्म: 26-9-1923                                 वर्षफल: 89


देव साहिब की जो कुण्डली नैट पर मिली वह पता नही कितनी ठीक है। पर फिर भी कई बातें मिलती हैं। अगर साल 89 के वर्षफल पर नज़र डालें तो दुनियां से चले जाने का वक्त आ गया था। मसलन् शुक्र व पापी ग्रह मन्दे और उम्र का मालिक चन्द्र भी निकम्मा। खाना नं0 8 के ग्रह मन्दे और खाना नं0 3 खाली, दुनिया से कूच के वक्त राहे रवानगी। लिहाज़ा 3 दिसम्बर 2011 को देव साहिब का लंदन में इन्तकाल हो गया।


''जो मिल गया उसी को मुकदद्र समझ लिया,

जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया ।''