Saturday, June 27, 2020

राजपूत

पिछले दिनों खबर आई कि अदाकार सुशांत सिंह राजपूत ने महज़ 34 साला उम्र में ख़ुदकुशी कर ली जो फ़िल्मी दुनिया के लिए किसी झटके से कम न थी। मगर यह कोई नई बात नहीं। इससे पहले अदाकार गुरुदत्त , दिव्या भारती , जिया खान वगैरह ने ख़ुदकुशी की थी। दिव्या भारती की उम्र तो फकत 19 साल थी।।
राजपूत ने अपना कैरियर टीवी से शुरू किया। फिर 2013 से फिल्मों में आ गए। उनकी फ़िल्में चलने लगीं। एक फिल्म के लिए अवॉर्ड भी मिला। फिर ख़ुदकुशी .............ऐसा क्या हुआ? यह जानने के लिए अदाकार की कुण्डली का जायज़ा लेना होगा। नैट पर जो उनकी कुण्डली मिली वो इस तरह है



अब कुण्डली कितनी सही है , कुछ नहीं कहा जा सकता। फिर भी यह बहुत कुछ कह रही है।
        "हाथी बैठा तख़्त पर ,तो तख़्त थर्राने लगा
          सूरज बैठा जिस घर में ,ग्रहण वां आने लगा"
राहु खाना नं 1 और 10 में बृहस्पत सूरज शुक्र बुध। नौकरी या फिल्मों से कोई ताल्लुक। ग्रहण की वजह से लम्बी उम्र या कैरियर का कोई भरोसा न हो। मंगल केतु मुश्तर्का खाना नं 7 , शेर और कुत्ते की लड़ाई। भाई की उम्मीद नहीं पर बहन जरूर हो। चंद्र खाना नं 2 और शनि खाना नं 8 मन और माँ पर मंदा असर , या माँ का साथ लम्बा न चले और मन पर बोझ बने।
इस साल पर नज़र डालें तो खुद ही खुद के दुश्मन हो गए। मंगल बद और पापी ग्रह शनि राहु केतु मंदे। उम्र का मालिक चंद्र खाना नं 10 में रद्दी और शनि का खाना नं 5 से टकराव। राहु खाना नं 8 खूनी हाथी मौत का हुकुमनामा साथ लिए , खुद ही अपनी मौत का नक्कारा बजा दिया। बुध खाना नं 3 कोढ़ी ने दुनिया से चले जाने का रास्ता खोल दिया। लिहाजा वक्त से पहले कूच कर गए। ओम शान्ति। ख़बरों में ख़ुदकुशी की वजह डिप्रेशन बताई गई। मगर वह कौन ..........जिसने ज़िन्दगी की दिशा ही बदल दी।

No comments:

Post a Comment