Tuesday, April 27, 2010

सानिया मिर्ज़ा

खेल जगत में सानिया मिर्ज़ा को कौन नहीं जानता । हाल ही में जब उसकी पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मल्लिक से शादी की खबर आई तो वह चर्चा में आ गई । जैसे ही शोएब शादी के लिए हैदराबाद आया तो हैदराबाद की ही एक औरत आयशा ने उसकी पहली बीवी होने का अपना दावा पेश कर दिया। जब शाोएब ने इस बात से इन्कार किया तो आयशा ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस भी फौरन हरकत में आ गई और पड़ताल शुरू हो गई । शोएब से उसका पासपोर्ट ले लिया गया। आए तो थे शादी करने, फंस गए हालात की गर्दिश में। खैर मौके की नज़ाकत को देखते हुए शोएब ने आयशा का दावा कबूल कर लिया। समझौते के तहत शोएब को आयशा से तलाक लेना/देना पड़ा। तब कहीं जाकर उसकी शादी सानिया से हो सकी। यह सब बड़ी तेज़ी से हुआ। आखिर ऐसा कियूं  हुआ ? इसके लिए ग्रहों पर नज़र डालनी होगी।


सानिया की कुण्डली में ज्यादतर ग्रह अच्छी हालत के हैं। जिसकी वजह से उसे छोटी उम्र में शोहरत और दौलत हासिल हो गई । जहां तक शादी विवाह की बात है तो शुक्र खाना नं0 10 में सूरज और बुध के साथ बैठा है। अब बुध का खाली चक्र सूरज की मदद लेकर शुक्र को  बर्बाद करेगा। शुक्र और सुरज आपस में दुश्मन हैं। लिहाज़ा 22 साला सूरज की उम्र ता 25 साला शुक्र की उम्र की शादी का कोई एतबार नही होगा। इस साल (24) का वर्षफल बनाया गया। वर्षफल में शुक्र, बुध, सूरज खाना नं0 9 में हैं। केतू खाना नं0 3 से शुक्र बुध को मदद दे रहा है मगर सूरज के खिलाफ है। शनि भी खाना नं0 5 से शुक्र बुध को मदद दे रहा है मगर सूरज के घर में बैठा हुआ सूरज के खिलाफ है। अब सूरज का फल (राज दरबार वगैरह) मन्दा ही होगा। केतु और शनि खाना नं0 11 के चन्द्र के खिलाफ हैं। राहु गृहस्थ के घर खाना नं0 7 में रूकावट डाल रहा है। (पुलिस का महकमा भी राहु से ताल्लुक रखता है) सानिया की शादी तो हो गई मगर मन्दे ग्रहों का उपाय भी लाल किताब के मुताबिक कर लेना चाहिए ताकि यह शादी खुशी की बजाए कहीं गम का बहाना न बन जाए।

No comments:

Post a Comment