Saturday, November 5, 2011

खाना नं0 1 और 2 में शुक्र

कुण्डली का खाना नं0 1 शाह सलामत का तख्ते बादशाही जिसका मालिक मंगल है। इस खाने में बैठा हुआ ग्रह हुकमरान कहलाता है। अगर खाना नं0 7 खाली हो तो खाना नं0 1 का ग्रह शक्की ही होगा। कुण्डली का खाना नं0 2 धर्म अस्थान जिसका मालिक शुक्र है। अगर खाना नं0 10 खाली हो तो खाना नं0 2 का ग्रह सोया हुआ होगा।

                    लाल किताब के मुताबिक मर्द की कुण्डली में शुक्र उसकी औरत और औरत की कुण्डली में शुक्र उसका मर्द होगा। गृहस्त आश्रम, बाल बच्चों की बरकत और बड़े परिवार का 25 साला ज़माना शुक्र का अहद है। बुध की मदद के बगैर शुक्र पागल होगा। इसलिए कुण्डली में शुक्र बुध मुश्तरका मुबारक होंगे।
                   शुक्र खाना नं01 तख्त की मालिक रज़िया बेगम रानी मगर एक हबशी गुलाम पर मर मिटी। जिस पर मेहरबान उस पर जान भी कुर्बान और जिसके खिलाफ उसकी मिट्टी भी खराब। शुक्र का पतंग, उठती जवानी के वक्त खूबसूरती की रंगबिरंगी दिल फरेब हुस्न की दिलचस्प और दिलरूबा सिफतों की मीठी मीठी ज़ुबान से तारीफ करते कराते, कामदेव की आग में जलते हुए, मीलों सोये हुए निकल गए। जिसकी वज़ह से दिल और दिमाग पर काबू न रहा और आखिर में ईमान भी बिकने लगा। धर्महीन हो जाये तो बेशक, इश्क में मज़हब का फर्क समझे या न समझे मगर राज दरबार कभी मन्दा न होगा।
                   शुक्र खाना नं0 2 अपनी ही खूबसूरती और तबीयत के आप मालिक। खुद परस्ती, स्कूल मिस्ट्रैस, हर एक की दिलदादा औरत मगर खुद किसी को पसन्द न करे। लक्ष्मी अवतार जिसका रिज़क कभी खराब न होगा बल्कि दिन रात बढ़ता ही होगा। जाती कमाई शुरू करने के दिन से कम अज़ कम 60 साल आमदनी होगी। बैरूनी हालत सूफियाना मगर अन्दरूनी चाल आशिकाना। काम देवी ताकत तो होगी मगर औलाद पैदा करने की ताकत कम ही होगी। चाल चलन का सम्भालना हर नेक नतीजे की बुनियाद होगा। बहरहाल उम्र लम्बी और दुश्मन मगलूब होंगे।
                    मिसाल के तौर पर शुक्र खाना नं0 1 और खाना नं0 2 की कुण्डलियां पेश हैं। समझदार के लिए इशारा ही काफी।




                    एकता  कपूर जी की कुण्डली में शुक्र खाना नं0 1 मगर खाना नं0 7 खाली और बुध खाना नं0 11 में । अब उम्र 36-37 साल हो गई है। कई फिल्मे बना डाली पर अपनी शादी अभी तक न बनी। इन्तज़ार की घड़िया लम्बी हो गईं ।
                        राखी सांवत जी की कुण्डली में शुक्र खाना नं0 2 मगर खाना नं0 10 खाली और बुध खाना नं0 1 में । अब उम्र 29-30 साल हो गई है। टैलीविज़न पर स्वयंबर रचाने के बावजूद शादी की कोई बात न बनी। पता नही कोई पसन्द आयेगा भी या नही ।